What is Science?

विज्ञान ने आज इंसान को चाँद तक पहुंचा दिया है और हर रोज़ वैज्ञानिक की पृथ्वी के जैसा ही कोई ऐसा ग्रह ढूंढने में लगे हैं जिस में की मानव जीवन संभव हो सके वहां का atmosphere पृथ्वी जैसा हो और सबसे बड़ी बात ये है की वहां जल हो. इस दिशा में पूरी दुनिया के वैज्ञानिक अपनी पुरज़ोर कोशिश करने में लगे हैं. इसीलिए अमेरिकी अंतरिक्ष संसथान नासा ने तो मंगल गृह में अपना मानव रहित यान भी उतार लिया है और वहां के मौसम, परिस्थिति और वातावरण का टेस्ट भी कर रहे हैं. भारत भी इस में पीछे नहीं है यहाँ से भी सफलता से मंगलयान को मंगल ग्रह की परिक्रमा करने में सफल हो चुके हैं जहाँ से कई तरह की जानकारी हर दिन भारतीय संसथान इसरो को मिलती रहती है.

“प्रकृति में उपस्थित वस्तुओं के क्रमबद्ध अध्ययन से ज्ञान प्राप्त करने और उस ज्ञान के आधार पर वस्तु की प्रकृति और व्यवहार जैसे गुणों का पता लगाने को ही विज्ञान कहते है। “

विज्ञान की कई शाखाएँ होती है जैसे भौतिक विज्ञान , जीव विज्ञान , रसायन विज्ञान इत्यादि।

जीव विज्ञान (biology) : विज्ञान की वह शाखा जिसमे जीवों के बारे में अध्ययन किया जाता है , उस विज्ञान की शाखा को ही जीव विज्ञान कहते है।

इसमें सजीवो के शरीर की बनावट , कार्य प्रणाली , प्रत्येक अंग की जानकारी तथा कार्य इत्यादि का कार्य इस जीव विज्ञान शाखा में किया जाता है।

रसायन विज्ञान (chemistry) : विज्ञान की वह शाखा जिसमे पदार्थो की संरचना , पदार्थो के गुण , अलग अलग पदार्थो की आपस में क्रिया आदि का अध्ययन किया जाता है उस शाखा को रसायन विज्ञान कहते है।

इसमें उन कणों , आयन , अणु आदि का अध्ययन किया जाता है जिससे कोई पदार्थ या यौगिक बना होता है , तथा उन पदार्थो के क्या क्या गुण है , उनकी अगर किसी अन्य पदार्थ से क्रिया करवाई जाती है तो परिणाम में क्या पदार्थ बनेगा और इसके गुण क्या क्या होंगे इसका अध्ययन हम रसायन विज्ञान के अंतर्गत करते है।

भौतिक विज्ञान (physics) : विज्ञान की वह शाखा जिसमे पदार्थ के भौतिक गुणों का अध्ययन किया जाता है तथा प्रकृति में उपस्थित विभिन्न प्रकार की ऊर्जाओं का अध्ययन सुव्यवस्थित रूप से किया जाता हो।

भौतिक विज्ञान विभिन्न विषयो पर कार्य करता है जैसे प्रकाश , यान्त्रिकी , ऊष्मा , ध्वनी , बिजली , चुम्बकत्व आदि।  इन सभी विषयों पर भौतिक विज्ञान में विस्तार से अध्ययन किया जाता है और इनके गुणों के आधार पर हमारी दैनिक जीवनी में इनको कैसे लाकर जीवन को अधिक सुविधा जनक बनाया जाए इसके बारे में अध्ययन किया जाता है।